aajtaktimes

शिया धर्मगुरू ने की गंगा बचाओ अभियान से जुड़ने की अपील

जौनपुर। आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य एवं टीम अन्ना कोर कमेटी में रहे दिल्ली के शिया धर्मगुरु मौलाना सै. कल्बे रुशेद रिजवी ने कहा कि दुनिया के लिये आईएसआईएस एक बड़े खतरे के रूप में सामने आया है। इसके मुंहतोड़ जवाब देने हेतु हम सब लोगों को एकजुट होकर मुकाबला करने की जरूरत है। खास करके उन्होंने मुस्लिमों से अपील किया कि वे अपने बच्चों पर पैनी निगाह बनायें कि वे किससे बात करते हैं। किससे मिलते हैं। सोशल मीडिया पर कितनी देर तक वे जुड़े रहते हैं। यही नहीं, उनके आमदनी व होने वाले खर्च पर निगाह रखने की जरुरत है। उक्त बातें श्री रिजवी पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कई फैसले जनता के हित में नहीं थे। एक तरफ जहां वे प्रदूषण को नियंत्रण करने हेतु ईवेन का फार्मूला लागू करने की बात कर वाहवाही ले रहे हैं, वहीं 1 लाख 80 हजार लोग दिल्ली जैसे शहर में बेघर होकर सर्दी के मौसम में सड़क पर सोने को विवश हैं। ऐसे में आसमान की सफाई करने के साथ उन्हें गरीब बेसहारों के बारे में भी ध्यान देना चाहिये था। अयोध्या में राम मंदिर व बाबरी मस्जिद पर उन्होंने कहा कि यह मसला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में हम सबको उसके फैसले का इंतजार करना चाहिये और जो भी फैसला आये, उसे मानकर अपने न्याय पालिका का सम्मान करने के साथ साथ देश के लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य करना चाहिये। बाबा रामदेव के साथ कार्य करने का अपना अनुभव बांटते हुये उन्होंने कहा कि देश में गंगा सहित कई नदियां प्रदूषित है और इसको सफाई करने का जिम्मा खुद बाबा रामदेव ने रामलीला मैदान से उठाया था जिसमें हमारे साथ कई मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने का वीणा उठाया है और हम सब मिलकर देश की जीवनदायिनी मां गंगा को स्वच्छ करने हम लोग मिल-जुलकर कार्य करते रहेंगे। हम सब मिलकर गंगा व यमुना बचाओ अभियान के साथ सभी नदियों को बचाने हेतु पातंजलि संस्था के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे। इसके पहले मौलाना कल्बे रुशेद का जौनपुर पहुंचने पर पूर्व सभासद शाहिद मेंहदी, आजम जैदी, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, तहसीन शाहिद, शौकत अली, वाराणसी के पूर्व नगर आयुक्त सतीश चंद्र मिश्रा, तौकिर हसन ने स्वागत किया।

Related

UP 9171009995371266471

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item