aajtaktimes

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर चोरों ने की नकबजनी

जौनपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बेखौफ चोरों ने बैंक में की नकबजनी कर दी जिसकी जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 25 जनवरी की रात काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक जमुआही शाखा में चोरों ने नकबजनी कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक के खिड़की की सरिया सहित दीवार काटी गयी परन्तु चोर कामयाब नहीं हो सके। हास्यास्पद तो यह है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर बैंक प्रबंधन ने झण्डारोहण करना उचित नहीं समझा, अन्यथा 27 तारीख को जानकारी हो गयी होती। फिलहाल पास-पड़ोस के लोगों ने थाना सरायख्वाजा को सूचना दी लेकिन थानाध्यक्ष बैंक प्रबंधन की सूचना का इंतजार करते रहे। बुधवार को बैंक खुलने पर चोरी के प्रयास की जानकारी दी गयी जिस पर कार्यवाही शुरू हुई।

Related

UP 5446621092327501432

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item