aajtaktimes

मां शीतला चौकियां धाम का तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव सम्पन्न

जौनपुर। पूर्वांचल की शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम का 3 दिवसीय श्रृंगार महोत्सव सम्पन्न हो गया जहां विशिष्ट अतिथि आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह ने मां शीतला के चित्र पर माल्यार्पण किया जिसके बाद अतिथि ग्राम प्रधान अजीत मौर्य व युवा उद्यमी राजेश साहू ने दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम संयोजक अविनाश, सन्नी व सूरज सोनी ने आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद गायक डा. अमलेश शुक्ल की ‘शीतला चौकियां धाम में ‘बज रही है घंटिया टन टन टन’ पर श्रोता नाचने पर मजबूर हो गये। साथ ही रवीन्द्र सिंह ज्येाति ने ‘मलिनिया भोरे-भोरे’ गीत से सबको भाव-विभोर कर दिया। मनोज सोनी कोमल ‘रेलगाड़िया से चला चली चौकियां धाम’ गीत को दर्शकों ने खूब सराहा। विवेक सिंह ने ‘जय हो तेरी जय हो’ गीत से खूब तालिया बजवायी। भजन गायक राजेश तिवारी रतन ने ‘शीतला मइया जौनपुर वाली’ गाकर लोगों को मंत्र-मुग्ध किया तो भजन गायिका कुसुमलता सोनकर, पारूल नंदा, गायक विवेक मिश्र वरदान व आदर्श मिश्रा ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। इसी क्रम में डब्बू यादव ने झांकी ‘देवा श्री गणेशा’ व कृष्णा मिश्रा ने ग्रुप कलाकारों के साथ कृष्ण-राधा की फूल से होली खेली। कार्यक्रम के अंत में आयोजक भोजपुरी एक्टर आशीष माली व श्रद्धा माली की प्रस्तुति से पूरा मण्डल रो उठा। बुलबुल सिंह ने ‘ये पिया चौकियां धाम दर्शन करा दा’ सराहनीय रहा। वहीं सीताराम नाम शरण जी महाराज व अम्बुजानन्द महाराज ने कहा कि गौ माता की दूध पीने वाले कभी गौ हत्या न करें। अन्त में कार्यक्रम अध्यक्ष राधारमण तिवारी व अजय पण्डा ने आभार जताया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी बालेन्द्र यादव, अमर जोहरी, अभिषेक साहू, पंकज सोनी, उमंग केसरी, ओम प्रकाश यादव, अमित माली, संजीवन माली, गोरख माली, संतोष गुप्ता उपस्थित थे।

Related

UP 2108629296072528339

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item