पीड़िता पहुंची एसपी के दरबार, लगायी छेड़खानी का आरोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_554.html
जौनपुर। जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी पूनम तिवारी पत्नी संजय तिवारी ने शुक्रवार को आरक्षी अधीक्षक के दरबार में पहुंचकर लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराते हुये छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार को वह शौच के लिये घर से बाहर निकली कि तभी गांव के ही कुछ लोग उसे पकड़ लिये और छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर जब लोग जुटने लगे तो वे भाग निकले लेकिन जाते समय मेरे सिर पर डण्डे से प्रहार करके जख्मी कर दिये। इतना ही नहीं, निरन्तर धमकी दे रहे हैं।

