aajtaktimes

जनपद के इंजीनियरों ने मांगों को लेकर की गेट मीटिंग

जौनपुर। केडी यादव जनपद सचिव उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने बताया कि प्रदेश हाईकमान के आह्वान पर जनपदों में गेट मीटिंग के क्रम में शुक्रवार को विकास भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गेट मीटिंग की गयी। इस मौके पर जूनियर इंजीनियर्स के प्रोन्नति में ठहराव को देखते हुये 4800 पे-ग्रेड, पुरानी पेंशन की बहाली, 30 लीटर पेट्रोल के बराबर वाहन अनुरक्षण भत्ता इत्यादि मांगों को प्रमुखता से लागू किये जाने हेतु शासन से अनुरोध किया गया। साथ ही मांगों को न मानने के क्रम में 18 से 28 जनवरी तक इंजीनियरिंग विभागों के कार्यालयों के सामने गेट मिटिंग तथा 4 व 5 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। गेट मीटिंग को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री सीबी सिंह, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, देवी प्रसाद सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, जेडी, विकास भवन के अध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम सिंह, मान बहादुर सिंह, लालमनि सिंह, एसके यादव, देवसरन, संजीव कुमार, रामकुमार पाण्डेय, श्याम नारायण यादव, बेचन मिश्र सहित अन्य ने सम्बोधित करते हुये सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की भर्त्सना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये राकेश श्रीवास्तव ने डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश स्तर से घोषित संघर्ष कार्यक्रम में सहयोग करने का आश्वासन दिया। संचालन इं. केडी यादव सचिव ने किया।

Related

UP 7241502172904842463

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item