aajtaktimes

दबंग सूदखोरों ने की जमकर पिटाई, युवक ने खाया जहर, भर्ती


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में दस हजार रुपये कर्ज के बदले 90 हजार रुपये चुकाने के बाद  भी और ब्याज न देने पर दबंग सूदखोरों युवक को जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित युवक ने कीटनाशक दवा पी ली। जिसके चलते उसकी  हालत बिगड़ने पर युवक को जिला चिकित्सालय इलाज के लिये भर्ती कराया। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम मेड़िया फार्म निवासी ललित विश्वकर्मा (35) पुत्र शिवनन्दन ने चार साल पहले ग्राम पारा खंदौली निवासी राममिलन से किसी कारणवश दस हजार  रुपये ब्याज पर लिया था। इस चार साल के अन्तराल में ललित ने दस हजार के बदले 90 हजार रुपये सूदखोर राम मिलन को दिया। लेकिन सूदखोर राममिलन ने 65 हजार रुपये ब्याज अब भी बकाया बताया। इस पर ललित ने बाकी पैसे देने में असमर्थता जतायी। लेकिन राममिलन ब्याज समेत 65 हजार रुपये वापस देने को कहा। जब ललित ने पैसे नही दिये तो दबंग सूदखोर राममिलन ने ललित को सरेआम पिटाई कर दी। ललित अपनी बदनामी को बर्दाश्त न कर सका और घर आकर उसने खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली। जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन फानन ललित को जिला चिकित्सालय इलाज के लिये भर्ती कराया। इस सम्बन्ध में जहांगीराबाद पुलिस ने बताया कि इस घटना की कोई जानकारी नही है। न ही किसी ने तहरीर दी है।  

Related

UP 327109837004076325

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item