aajtaktimes

निर्मल खत्री के नेतृत्व में संगठित होगा प्रदेश का किसान: शुक्ला


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उप्र कांग्रेस के संगठन मंत्री शिवशंकर शुक्ला ने दरियाबाद में कांग्रेस नेता इसरार अहमद के आवास पर चौपाल लगाकर कांग्रेस की नीतियों का बखान किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के सभी लोगो के लिए कार्य करती है। खास तौर पर किसानों की समस्याओं के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करते है और उनकी आवाज को उठाते है।
श्री शुक्ला ने कहा कि उप्र में सपा सरकार किसानों और युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। मुआवजे के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। वहीं बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता का लालच देकर उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसका जवाब होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता अवश्य देगी। आने वाला कल कांग्रेस का होगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री के नेतृत्व में प्रदेश का किसान संगठित होकर सत्तारूढ दलों को सबक सिखाएगा।
चौपाल की अध्यक्षता कर रहे शब्बीर अहमद ने कहा कि देश में साम्प्रदायिकता का माहौल बनाकर अखण्डता और एकता को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। जिसका कांग्रेस हर मौके पर जवाब दे रही है। चौपाल का संचालन जिला कांग्रेस के महामंत्री आनंद शुक्ला ने किया।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी, इसरत रसूल, राकेश तिवारी, राजकुमार शुक्ला, रामनरेश तिवारी, अब्बू बक्स, सरवर आलम, प्रशान्त शुक्ला, बुद्धराम रावत, राजकुमार तिवारी, इलियास अहमद, मनोज कुमार द्विवेदी, मयाराम प्रजापति, आसिफ हैदर, प्रमोद कुमार मिश्रा, पाम पाल यादव, रिंकू पाण्डेय, मुसलिम, सेठ अयोध्या प्रसाद, नीरज शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related

UP 944536119603999497

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item