aajtaktimes

मंदिर का जीर्णोद्धार न होने से लोगो में असंतोष


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बाउली मंन्दिर संघर्ष समिति ने आज जायसवाल धर्मशाला सट्टी बाजार में सर्वसमाज की बैठक हुई जिसमें मंदिर के जीर्णोद्वार एवं प्रबंधक को हटाने की मांग पर दिये गये जिलाधिकारी को ज्ञापन पर कार्यवाई न किये जाने पर असंतोष व्यक्त किया गया। बाउली मन्दिर संर्घष समिति की बैठक में आज शामिल हुए सर्वसमाज के लोगों ने मंदिर के जीर्णाेद्वार का बीड़ा उठाया। अपने वक्तव्य में लोगो के साथ हुई बैठक में सवा सौ साल पुराने पुरातत्व जीर्ण शीर्ण हो रहे बाउली मंदिर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए ठाकुर द्वारा प्रबन्धक समित अध्यक्ष अजय सिंह उर्फ गुरू ने कहा मंदिर जीर्णोद्वार हेतु नवयुवकों की एक समिति की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनय श्रीवास्तव ने कहा मंदिर के जीर्णोद्वार हेतु जनआंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए सर्वसमाज के नवजवानों को आगे आना होगा। तभी प्राचीन मंदिर को बचाया जा सकेगा। आनन्द श्रीवास्तव ने बाउली मंदिर का इतिहास विस्तार पूर्वक लोगों को बताया। विनीता श्रीवास्तव ने सम्बोधन में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के संजय निगम व समाजसेवी निर्मल जैन ने कहा कि धनोखर सरोवर तरह इस मंदिर के लिए जनआन्दोलन चलाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष रचना श्रीवास्तव, सभासद दीपक गुप्ता, सभासद प्रद्युमन यादव, डा. नवनीत श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, वै़द्य राधेश्याम जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव शामिल थे। 

Related

UP 2141035796300415340

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item