किसानों की हर समस्या की निर्णायक लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_975.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा, सपा की सरकार में सबसे बदहाली की जिंदगी किसान जीने को मजबूर हैं। किसानों की हर समस्या का निर्णायक लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी। उक्त उद्गार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयेाग के चेयरमैन/राज्यसभा सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया ने ओबरी आवास पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की महोबा पदयात्रा के पश्चात् जनपद आगमन पर अपने ओबरी आवास पर सपा, भाजपा की किसान विरोधी सरकारों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की रणनीति पर चर्चा के दौरान व्यक्त किये।
श्री पुनिया ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष संासद राहुल गांधी की अगुवाई में बुंदेलखण्ड की धरती से किसानों की आर-पार लड़ाई लड़ने का ऐलान कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा चुका हैं क्योंकि पिछले तीन वर्षो से प्रदेश की समाजवादी पार्टी व 20 महीनों की मोदी सरकार में सिर्फ किसानों को छला गया हैं। सांसद श्री पुनिया ने कहा कि आजाद भारत की बुनियाद रखने वाली कांग्रेस पार्टी आखें बंद करके सपा व भाजपा सरकार की किसान विरोधी मंशा को चुपचाप बर्दाश्त नही कर सकती। इनके असली चेहरो को किसान, आवाम के सामने लाने की लड़ाई कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसजनो को आज और अभी से लड़ना हैं और आवाम के संज्ञान में लाना हैं कि अच्छे दिन का सपना दिखाकर आपको बर्बादी और भुखमरी की कगार पर पहंुचाने का काम सपा, भाजपा और बसपा ने किया हैं। आंदोलन की रणनीति तय करने की आवश्यक बैठक में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, सेवादल संगठक कमल भल्ला, सरजू शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, रमन द्विवेदी, जयंत गौतम, ज्ञानेश शुक्ला, रामसागर यादव, शिवबहादुर वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, विजयपाल गौतम, सिकंदर रिजवी, तरूण चावला, अरशद इकबाल, आरिफ खान सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थें।