ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_578.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना रामनगर क्षेत्र अन्तगर्त एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामला पररसपुर निवासी राकेश (26) पुत्र शत्रोहन टेण्ट का कारोबार करता है। जो टेण्ट का बकाया रुपया लेने मरकामऊ गया हुआ था। वापस आते समय बाइक सवार राकेश को सामने तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे राकेश गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल राकेश को आनन फानन जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी दोपहर लगभग 12ः30 बजे मौत हो गयी। मौके से ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ फरार हो गया। मृतक राकेश का तीन वर्ष का एक पुत्र व पांच साल की एक पुत्री है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।

