पशु चिकित्सालय जर्जर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_221.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। ग्राम उद्वौली का पशु चिकित्सालय जर्जर होने के चलते आने जाने वालों सहित जानवरों का इलाज कराने वालों के साथ-साथ कर्मचारियों के लिये भी खतरा बना हुआ है। विकास खण्ड मसौली के अर्तगत ग्राम उद्वौली का पशु चिकित्सालय जर्जर होने के चलते आने जाने वालों सहित जानवरों का इलाज कराने वालों के साथ साथ कर्मचारियों के लिये भी खतरा बना हुआ है। दीवार छत सहित अस्पताल का अधिकॉश भवन पूरी तरह सभी के लिये खतरा बना हुआ जिसकी शिकायत कई बार किये जाने पर कोई कार्यवाही नही हुयी। इस सबन्ध में डा. राकेश मलिक ने बताया कि कार्यकढ़ी की बैठक के दौरान समस्या के समाधान करने की जानकारी दी गयी थी। वीडीओ को भी अवगत कराया गया परन्तु अब तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही हुयी। जिससे जर्जर भवन में ही जानवरों का इलाज कर काम चलाया जा रहा है।

