सदर MLA के प्रयासों से बदल रही बाराबंकी की तस्वीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/mla_74.html
अजमी रिज़वी / आसिफ हुसैन
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सूबे में सरकार के बनते ही विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए। जिसमें किसानो, युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारों, गरीबों के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की। इन योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास सदर विधायक धर्मराज सिंह यादव ‘सुरेश यादव‘ ने बखूबी किया है। जनपद के विकास को प्राथमिकता पर शुरू करना सदर विधायक का सराहनीय प्रयास रहा है। नगर के सुन्दरीकरण से लेकर शहरवासियों को मनोरंजन एवं अन्य कार्यो हेतु आडिटोरियम का बनना विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। यही नही ट्रामा सेन्टर के बनने से जहां मरीजों को जीवनदान मिलेगा वहीं बस स्टेशन के बन जाने के बाद यात्रियों को सुविधा में और भी इज़ाफा होगा। बीते तीन वर्ष के कार्यकाल में विकास की गंगा जिस प्रकार से बाराबंकी में बही उसमें सबसे बड़ा श्रेय सदर विधायक को ही जाता है। उनका यह प्रयास बाराबंकी के इतिहास में बन रहा है आज सवंर रहा है कल की तर्ज पर स्थापित होता नजर आ रहा है।
बताते चलें कि जनपद बाराबंकी से गत विधानसभा चुनाव में 6 विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे। जिनमें तीन विधायक मंत्री बनाए गए। जबकि तीन अन्य विधायक ही रहे। जो जन प्रतिनिधि के तौर पर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का काम कर रहे है। ऐसे में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में नया कीर्तिमान करने वालो की फेहरिस्त में सबसे पहला नाम सुरेश यादव का आता है। जिन्होनें सपा सरकार की संचालित योजनाओं को जनता तक सीधे पहुंचाने का काम किया है। यही नही विकास की इस नई पहल को शुरू करके जनता के दिलों में जगह बना ली है।
इस बारे में जब हमारे संवाददाता ने सदर विधायक धर्मराज सिंह यादव ‘सुरेश यादव‘ से बात की तो उन्होनें कहा कि जनता का प्रतिनिधि बनने के बाद मैने यह तय कर लिया था कि जनता से जुड़ी सुविधाओं को उन तक पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है। जिसपर मैं आज भी काबिज हूं। चुनाव से पूर्व जनता से किए वादों को लगातार पूरा करता चला आ रहा हूं। चाहे वह आडोटोरियम, ट्रामा सेन्टर का निर्माण हो, चाहे सड़क चौड़ीकरण की बात हो, चाहे यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टेशन का बनना हो या फिर धनोखर तालाब एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का सुन्द्ररीकरण का मामला रहा हों। सभी बिन्दुओं को क्रमबद्ध तरीके से जनता के हित में कार्य कर रहा हूं।
श्री यादव ने कहा कि पूर्व के विधायकों ने जनता के विश्वास को ठेस पहुंचायी थी जबकि वह भूल गए थें कि जनता भगवान है। उसका आदर और सम्मान यथावत् किया जाना चाहिये। मेरा यह प्रयास रहता है कि जनता के हर सुख-दुख में शामिल रहूं। जनता के दुख को अपना दुख मानकर उनका दुख बाटने की कोशिश भी करता हूं। नगर के विकास में मेरे योगदान से कहीं ज्यादा बड़ा योगदान जनता द्वारा मुझ पर किया गया विश्वास है। जिसको मैं हमेशा कायम रखना चाहूंगा। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो योजनाएं जनता को लाभान्वित करती हैं। उन्हे साकार रुप में धरातल पर उतारने का प्रयास लगातार जारी है। जनपद में आकस्मिक घटनाओं के लिये ट्रामा सेन्टर की मांग काफी लम्बे अर्से से जनता कर रही थी। जिसे तत्कालीन जनप्रतिनिधियों ने अपने चुनावी जुमलों में गढ़ते हुये लोगों का विश्वास अर्जित किया। जबकि धरातल पर नजर आयी तो सिर्फ उनकी बदजुबानी। जनता के उसी आस और उम्मीदों को विकास के साथ जोड़ते हुये ट्रामा सेन्टर बनने का मार्ग प्रशस्त किया। जो कार्य प्रगति पर है। नगर में बढ़ रही यातायात की समस्या से निजात दिलाने के लिये राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ीकरण करने के प्रस्ताव पर अन्तिम मुहर लगायी और डिवाइडर बनाकर एकल मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। वहीं जमुरिया पुल व रेठ नदी के पुल को चौड़ा कर यातायात की समस्याओं से जनता को निजात दिलाने का भी कार्य जारी है।
विधायक सुरेश ने यह भी बताया कि स्थायी बस अड्डा न होने से शहर से बाहर बस स्टेशन के निर्माण और लम्बी दूरी की बसों के ठहराव के लिये होने वाली समस्या का भी निदान किया। नगर का हृदय कहे जाने वाले धनोखर चौराहे पर स्थित धनोखर तालाब, कब्रिस्तानो के सुन्दरीकरण का कार्य हो रहा है। साइकिल टैªक से लेकर गरीबों और किसानों को आर्थिक सहायता के अलावा सपा सरकार के योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहा हूं।
इन कार्यों से यह जाहिर हो रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूत दावेदारी करने की उम्मीद जतायी जा रहा है। जनता का विश्वास और विकास दोनो अपने साथ लिये सदर विधायक सही मायने में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सोच और उनके प्रयासों को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं। जनता में विकास कार्यों से खासा लोकप्रिय हो चुके सुरेश यादव की अपनी एक अलग पहचान बन गयी है। जनता का स्नेह और प्रेम उन्हे विकास के पथ पर ऊर्जावान जन प्रतिनिधि के रुप में देख रहा है।