aajtaktimes

कार की चपेट में आने से युवक की मौत


जौनपुर। बाजार से घर वापस आते समय कार की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के कौलीपुर गांव निवासी रमाशंकर बीती रात हरीपुर बाजार से वापस घर आ रहा था कि रास्ते में रामपुर भभरा मोड़ पर मारुति कार सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज ले गये जहां डाक्टर उसे बेहतर उपचार के लिये इलाहाबाद रेफर कर दिये। इलाहाबाद जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गयी जिसकी जानकारी होने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिये भेज दिया।

Related

UP 6353220660250222254

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item