aajtaktimes

चैन छीनकर भाग रहे चोर के चक्कर में लोगों ने यात्री को पीटा


जौनपुर। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी महिला का चैन छीनकर भाग निकला चोर लेकिन उसके चक्कर में लोगों ने एक रेल यात्री को गम्भीर रूप से पीट दिया। लोगों ने पीटते समय यात्री को फैजाबाद मार्ग पर स्थित पुराने एलआईसी भवन तक ले गये जहां सड़क पर छोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय मे भर्ती कराया। घायल युवक अम्बेडकरनगर जनपद के सहजादपुर थाना क्षेत्र के पण्डा टोला निवासी ध्रुव सोनी इण्टरसिटी ट्रेन से शाहगंज आया। स्टेशन पर बैंकर्स कालोनी निवासी एक महिला का चैन उचक्के ने पार कर दिया जिस पर महिला द्वारा शोर मचाने पर उचक्का चैन फेंककर भाग निकला। संयोग से चैन ध्रुव के पास गिरा जिसे उठाकर उसने जेब में डाल लिया। महिला के देख लेने व शोर मचाने पर लोगों द्वारा धु्रव को चोर समझकर पीटना शुरू कर दिया गया। फिलहाल महिला अपना चैन लेकर घर चली गयी जबकि घायल को सड़क पर फेंक दिया गया। ध्रुव शाहगंज नगर के शराब गली स्थित एक आभूषण व्यवसायी के यहां आ रहा था। बाद में पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Related

UP 2339835955943793364

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item