रियाज ने किया क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उदघाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_61.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। ग्राम मचौची में 16 दीवसीय श्री बाला जी क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उदघाटन चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा किया गया। इस मौके पर चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि क्रिकेट का खेल बहुत ही लोकप्रिय खेल है। इस खेल से चुश्ती फुर्ती मिलती है औरे साथ साथ आपसी भाई चारे का संदेश मिलता है। यह टूर्नामेंट 16 दिनों तक चलता रहेगा। जिसमे दूर दूर की टीमों ने हिस्सा लिया है। इस अवसर पर गुडडू, कुलदीप, शाहिद, लक्ष्मी नारायण, तैयब चौधरी, समाजसेवी अजमी रिजवी, शफीक, सिराज सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।


