यदि सरकार विकास में बाधक हुई तो हम आवाम के साथ संघर्ष करेगें: पुनिया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_11.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांव, गरीब, विकास की लड़ाई कांग्रेस पार्टी का सपना हैं। ग्राम पंचायत मजबूत हो और उन्हें व्यापक अधिकार मिलें, इसके लिये पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने पंचायती राज विधेयक लाकर ग्राम पंचायतो को जो मजबूती और विकास की राह दिखाई हैं। विकास के उस पहिये को हम रूकने नही देंगे अगर देश व प्रदेश की सरकारें या प्रशासनिक व्यवस्था गांव के विकास में रोडे अटकाती हैं तो हम आर-पार की लड़ाई आवाम के साथ मिलकर लडेंगे। उक्त उद्गार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन/राज्यसभा सांसद डा.पी.एल.पुनिया ने जनपद के विकास खण्ड के सिरौलीगौसपुर के ग्राम कटका में नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. शुऐब द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में व्यक्त किये। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा तथा संचालन कांग्रेस कमेटी के महासचिव जुल्फी मियां ने किया। श्री पुनिया ने पंचायत प्रतिनिधि को सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्राम प्रधान विकास की प्रथम कड़ी हैं। आवाम के आशाओं पर आप खरे उतरे और ग्रामवासियों को बिजली, पानी, आवास, रास्ते की समस्याओं से निजात दिलायें इसमें जहां भी मेरी जरूरत महसूस होगी मैं आपके साथ हूॅ। विकास और आवाम के हित की हर लड़ाई में चट्टान की तरह हम तुम्हारे साथ हैं कोई भी बाधा आपकी इच्छाशक्ति के आगे चुनौती नही बन सकती। कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि गांव के विकास में ही प्रदेश और देश का विकास निहित हैं। जब तक आपके गांवो का विकास नही होगा प्रदेश व देश के विकास की कल्पना करना बेमानी हैं। सम्मेलन में मुख्य रूप से प्रधान कटका शुऐब, राजेश सिंह प्रधान, भवानीपुर ददरौली, वीरेन्द्र गुप्ता प्रधान सिरौलीगौसपुर, कमलेश गौतम प्रधान सिलौटा, आनन्द वर्मा प्रधान अलीनगर, रमेश शुक्ला प्रधान तासीपुर, मिश्रीलाल प्रजापति प्रधान परसा, सुमित्रा देवी प्रधान मरौचा, रामप्रकाश गौतम प्रधान पंजरौली, मो. याकूब बी.डी.सी. अलीनगर, राकेश वर्मा बी.डी.सी. सौंधवा, मो. रईस बी.डी.सी. कंधईपुर, विजयप्रताप यादव बी.डी.सी. नथनापुर, अकील अंसारी, सरजू शर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, अनूप मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय आवाम सम्मेलन में मौजूद थी।
पुनिया को पहनाई 21 किलो की माला
बाराबंकी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया की काफिले को विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर की सीमा नथनापुर पर पहुंचते ही विकास खण्ड सिरौलीगौसपुर के कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित व क्षेत्रपंचायत सदस्य नथनापुर विजयप्रताप यादव की अगुवाई में सैकड़ो की संख्या में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने सांसद श्री पुनिया का अभूतपूर्व स्वागत करके दोपहिया वाहनों से सम्मेलन स्थल ग्राम कटका तक लायें, जहां ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित, नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. शुऐब, पूर्व प्रधान शिवमंगल वर्मा, दिलीप वर्मा ने 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागतोपरांत सांसद श्री पुनिया ने विकास खण्ड सिरौली के नवनिर्वाचित कांग्रेस समर्थित क्षेत्रपंचायत सदस्यों, ग्रामपंचायत प्रधानों, सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया।

