दस दिवसीय बहु विकलांगता प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_10.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। यूआरसी नगर क्षेत्र के प्रशिक्षण कक्ष में दस दिवसीय समेकित शिक्षा के अन्तर्गत इटीनरेंट एवं रिसोर्स टीचर के जनपद स्तरीय बहु विकलांगता प्रशिक्षण का शुभारम्भ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि शिक्षा विभाग में जो सबसे पुनीत व श्रेष्ठ योग्य कार्य हो रहा है। वह है विकलांगो की शिक्षा। हमारे वे शिक्षक प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होने विकलांग छात्रों को शिक्षा की सेवाएं प्रदान की। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित जिला विकलंाग कल्याण अधिकारी ने कहा कि यह एक संघर्ष मय कार्य है। इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग प्रशंसा के पात्र हैं। जहां हम एक सामान्य बच्चे को सिखाते हैं और वह जब सामान्य बच्चा जल्दी सीख नही पाता तो अक्षम छात्र को सिखाने में कितनी कठिनाई होती होगी। ऐसे छात्रों को सिखाने के लिये धैर्य और साहस की आवश्यकता होती है। श्वििर के जिला समन्वयक सुधा जायसवाल ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये जिला विकलांग कल्याण अधिकारी से छः वष से चौदह वर्ष तक आयु के छात्रों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकित छात्रों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित अध्यापकों का एक दिन का वेतन भी काटने का निर्देश दिया।

