स्टार ऑफ बाराबंकी का छाया सुरूर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_23.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विश्व रिकार्ड बना चुकी सारेगामा भारतीय संगीत सामाजिक एवम् सांस्कृतिक वेलफेयर संस्थान लखनऊ और स्टंपिंग स्टोन डांस अकेडमी बाराबंकी के सयुक्त तत्तवावधान में आयोजित स्टार ऑफ़ बाराबंकी के इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद पीएल ने द्वीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता का आगाज सिंगिंग प्रतियोगिता से हुआ। आरती दुबे ने भर दे झोली, शुभंकित सक्सेना ने अरिजीत सिंह का साबरे, अभिजीत ने इश्क चढा है, गाकर तालिया बटोरी। किड्स मॉडलिंग में नन्हों मुन्नों ने भी अपने अदाओं के जलवे दिखाए। डांसिंग प्रतियोगिता का आगाज़ सिद्धांत ने तुम ही हो, आयुष ने अरे द्वार पलों, अन्वेशा ने चार बोतल बोडका, अराध्या ने मैया यशोदा, भूमि ने राँझा, संतोष ने तू जो मिला, स्रुर्ति ने सुन साथिया पे डांस किया। स्टेपिंग स्टोन की निदेशिका आकांछा ने बताया की बाराबंकी के दूर दराज के इलाके से भी दर्ज़नो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन प्रति वर्ष आयोजित किया जायेगा।

