सपाईयों ने मनाया जीत का जश्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_51.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें डा. कुलदीप सिंह ने कहा कि 2012 में जिस प्रकार सपा ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप की अगुवाई में सभी विधानसभाओं में जीत हासिल कर इतिहास रचा था। आज फिर उन्ही के नेतृत्व में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा का परचम लहराया है। सपा प्रत्याशी अशोक सिंह का र्निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित होना गौरान्वित होने की बात है। श्री सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजों से यह जगजाहिर है कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर भरोसा रखती है। बैठक में मुख्य रुप से अनिल यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, पं. रामचन्द्र मिश्रा, अजय वर्मा, नसीम कीर्ति, इहजार हुसैन, धीरज गुलसिया, आशीष सिंह आर्यन, प्रीतम सिंह वर्मा, पव्वा यादव, शमीम फन्ने, सरोज मौर्या, चौधरी फरजान उस्मानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख लल्लू सिंह सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

