पति को छोड़ प्रेमी के साथ विवाहिता फरार, तहरीर दर्ज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_3.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम जलपापुर निवासी एक युवती घर में रखे जेवर और करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी । जिसके सम्बन्ध में उसके पति ने थाना दरियाबाद पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।
शिकायती पत्र में ग्राम जलपापुर थाना दरियाबाद निवासी राम कुमार ने बताया है कि उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के ग्राम राजापुर निवासी रमाकान्त वर्मा की पुत्री रेनू उम्र 20 वर्ष के साथ हुई थी। जिससे एक पुत्री सोनिका ने जन्म लिया उसके पति राम कुमार ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विगत 10 दिसम्बर को घर के सारे सदस्य भोजन करके सो गये थे। रात्रि करीब 3 बजे उसकी छोटी सी पुत्री सोनिका एकाएक रोने लगी इस पर उसकी आवाज को सुनकर लोग जाग गये देखा तो उसकी पत्नी रेनू खेत बेंच कर घर में रखे एक लाख पैंसठ हजार रुपये और करीब 50 हजार रुपये के बेश कीमती जेवर लेकर अपने प्रेमी ग्राम धुसेडिया थाना कोतवाली बदोसरायं निवासी अर्जुन के साथ फरार हो गयी । इससे पूर्व भी उसकी पत्नी दो बार उक्त युवक के साथ कहां चली गयी थी। साथ ही साथ उसने बताया कि उसकी पत्नी को भगाने में उसकी बहन सीमा दादा वास्तम मॉ अनीता वर्मा का भी हाथ है। इसके सम्बन्ध में भुक्त भोगी उसके पति ने थाना दरियाबाद व बदोसरायं पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।

