aajtaktimes

अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ ने डा. विक्रमदेव को बनाया अध्यक्ष

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्विद्यालय में अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ विवि इकाई की बैठक कांफ्रेंस हाल में सम्पन्न हुई जिसकी शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेश महामंत्री डा. जगदीश चन्द्र दीक्षित का स्वागत परिसर इकाई के महामंत्री डा. वीडी शर्मा ने किया जिसके बाद उन्होंने बैठक के प्रमुख मुद्दे- पूविवि इकाई के पुनर्गठन, पूविवि को केन्द्रीय विवि का दर्जा देने में देरी क्यों, योग्य शिक्षकों को शोध निर्देशक समय से बनाये जाने में हो रही देरी, पारदर्शी सूचना अधिकार, समुचित रोटेशन प्रक्रिया, कैरियर एडवांस स्कीम के तहत त्वरित प्रोन्नति, नये नियमित शिक्षकों के न्यू पेंशन स्कीम में पीएफ का निर्धारण व कटौती, संविदा के शिक्षकों को नियमित वेतनमान, अतिथि प्रवक्ताओं के वेतन सम्बन्धित सहित कई अन्य मुद्दे पर चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये प्रबंध अध्ययन संकाय के डीन डा. हरिश्चन्द्र पुरोहित ने माल्यार्पण करके वर्तमान परिसर इकाई के अध्यक्ष व पूर्व कुलपति प्रो. डीडी दूबे व डा. जगदीश चन्द्र दीक्षित का स्वागत किया। इसी क्रम में डा. दीक्षित ने बताया की वर्तमान में महासंघ से विभिन्न कालेजों के कर्मचारी, शिक्षक, संविदा, अतिथि शिक्षकों समेत कई लोग जुड़ चुके हैं। इसका उद्देश्य निर्माणकारी शैक्षिक मंथन है। वर्तमान में पूविवि में शिक्षकों की अल्प संख्या का हवाला देते हुये उन्होंने कहा कि इस समय 78 सृजित पदों के सापेक्ष 30 नियमित शिक्षक कार्यरत हैं जो सोचनीय है। वर्ष 2000 से लेकर अब तक कोई भी नये पद नहीं सृजित हुये। डा. दीक्षित ने महासंघ के विवि इकाई की नयी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसके अनुसार वर्तमान अध्यक्ष प्रो. डीडी दूबे को संरक्षक, डा. विक्रमदेव शर्मा को अध्यक्ष, डा. पुरोहित, झांसी मिश्र को उपाध्यक्ष, अमित वत्स को महामंत्री, डा. इन्द्रेश गंगवार को मंत्री, डा. अलोक गुप्ता को कोषाध्यक्ष व डा. रसिकेश को विवि इकाई का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य के रूप में डा. राम नारायण, डा. नुपुर तिवारी, इ. रवि प्रकाश, अवधेश सिंह, हरिश्चन्द्र मौर्या, डा. विवेक सिंह, मैलाश, कालीचरण सेठ नियुक्त किये गये हैं। धन्यवाद ज्ञापन के क्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष डा. वीडी शर्मा ने सभी शिक्षाविद्ों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डा. आशुतोष सिंह, डा. अविनाश पार्थडिकर, डा. आलोक गुप्ता, डा. रसिकेश, डा. मुराद अली, डा. इन्द्रेश गंगवार, डा. आलोक दास, डा. एचसी पुरोहित, डा. डीडी दूबे, डा. राम नारायण, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

Related

UP 5400651365202476987

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item