चार आरोपी गये जेल, पुलिस टीम सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_668.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना दरियाबाद क्षेत्र में तीन दिन पूर्व में दीवार को लेकर हत्या कर दी गयी थी। एएसपी व सीओ के निर्देशन में दरियाबाद थाने की पुलिस ने चार हत्यारोपियों को आलाकत्ल के साथ धर दबोचा एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने बताया कि विगत् 12 जनवरी को थाना क्षेत्र के सैदखानपुर निवासी रामसमुझ रावत की हत्या की गयी थी। जिसमें मृतक के पुत्र दुखहरन रावत ने गांव के ही निवासी रामपाल रावत के चार पुत्रों को नामजद अभियुक्त दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेमरी मांझा गांव में छापामार कर चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया। पुलिस ने राकेश व दिनेश पुत्र रामपाल के पास से 12 बोर का एक-एक तमंचा व दो-दो कारतूस मुकेश उर्फ सुग्गू व राजू पुत्र रामपाल के पास से से एक-एक देशी बम बरामद किया। हत्यारोपियों ने बताया कि विगत जनू माह में रामसमुझ ने रास्ते के विवाद को लेकर भाई का पैर तोड़ दिया था। इसी रंजिश्या के चलते उसकी हत्या की गयी। पुुलिस टीम में थानाध्यक्ष रत्नेश सिंह, अजय सिंह, अरविन्द कुमार राय, हरिश्चन्द्र राय, अमर बहादुर दूबे, परवेज खान, शैलेन्द्र वर्मा शामिल थे। एसपी प्रशस्ति पत्र व पांच हजार से पुरस्कृत किया है।
