aajtaktimes

सोशल एक्टिविस्ट ने वितरित किए गर्म कपडे


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। इण्डियन रेडक्रास सोसायटी बाराबंकी के सचिव सोशल एक्टिविस्ट
प्रदीप सारंग द्वारा एकत्रित किये जा रहे पुराने गर्म कपडों के संग्रह
अभियान में बंकी ब्लाक के कर्मचारियों ने भी सामूहिक सहयोग प्रदान किया।
खण्ड विकास कार्यलय बंकी के कर्मचारी एजाज़ अहमद ने पुराने कपडे एकत्रित
कर बीडीओ ओम प्रकाश यादव की मौजूदगी में रेडक्रास सोसायटी को वितरण हेतु
प्रदान किये। अस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि पीडित एवं दुखी
मानवता की सेवा सबसे बडा धर्म है। श्री यादव ने रेडक्रास सचिव प्रदीप
सारंग व टीम द्वारा किये जा रहे कार्याे की सरहाना करते हुए यह भी कहा कि
युवा सम्राट स्वामी विवेकान्नद के शब्दों में दरिद्र नारायण की सेवा के
बग़ैर कोई धर्म व राष्ट्र अपने लक्ष्य को नही पा सकता है। संग्रह अभियान
के दौरान मो. अतहर, आरबी सिंह, एडीओ पंचायत फतेह बहादुर तिवारी, ग्राम
विकास अधिकारी शिव कुमार यादव, अली अब्बास अशरफ, मो कलीम सहित अन्य लोग
मौजूद थें।

Related

UP 4345720380423090498

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item