मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर संघ ने बनायी धरने की रूपरेखा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_750.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ
की एक बैठक जिला कार्यालय नगर पालिका कालोनी, नेहरू पार्क के सामने हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी ने समस्त शिक्षकों तथा कर्मचारियों
से निवेदन किया कि 1 फरवरी को लक्ष्मण मेला मैदान में आयोजित दो दिवसीय
विशाल धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचकर धरने को
सफल बनाये। बैठक में मुख्य रूप से अभिषेक श्रीवास्तव, सफीर मलिक, अनुपम
अवस्थी, ललित श्रीवास्तव, कुलदीप वर्मा, अशोक कुमार, अमित मिश्रा आदि लोग
उपस्थित रहे।

