व्यक्ति के सर्वागीण विकास के लिए बैंक आवश्यक: मिश्रा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_242.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मनुष्य को अपने जीवन को संचालित करने के लिए जिस प्रकार रोटी
कपडा और मकान की आवश्यकता होती है ठीक उसी प्रकार व्यक्ति के व्यक्तित्व
के सर्वागीण विकास के लिए बैंक की वेहद आवश्यकता है। उक्त उदगार ब्लाक
सिद्वौर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेंदिया मऊ में बैंक आफ इण्डिया सिद्वौर
के संयोजन में आयोजित किसान गोष्ठी मे अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक आफ
इण्डिया एके मिश्रा ने उपस्थित किसानो के समक्ष व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि भारत के प्रधान मंत्री द्वारा जन कल्याण के लिए संचालित
जन धन योजना, बीमा दुर्घटना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना समेत 12 वर्ष
उम्र से लेकर बुढापे तक बीमा का लाभ देकर सहारा दिया जाता है प्रत्येक
व्यक्ति को किसान क्रेडिट कार्ड अवश्य बनवा लेना चाहिए क्योकि के0सी0सी0
के साथ-साथ किसान का बीमा भी बैंक कर देती है। बटाई दारों को भी
के0सी0सी0 का ऋण बैको में उपलब्ध है। एल0डी0एम0 ने किसानों को हरी सब्जी,
फल फूल, मसरूम की खेती करने के लिए प्रेरित किया।
उपरोक्त गोष्ठी में बैक आफ इण्डिया सिद्वौर के शाखा प्रबन्धक गौरव सिंह
द्वारा क्षेत्र के किसानों बेरोजगारो, वरिष्ठ नागरिको के हित मे किये जा
रहे कार्यो की एल0डी0एम ने प्रसन्सा भी किया।
इस अवसर पर आर0से0टी0 इंचार्ज डा0 अनिल लावनिया, फील्ड आफिसर विश्वजीत
गुप्ता, अजय कुमार तिवारी, बी0सी0 राम कुमार सिंह समेत क्षेत्र के तमाम
गण मान्य लोग एवं किसान मौजूद रहे। गोष्ठी के समापन के पश्चात् नवागत
एलडीएम द्वारा जियनपुर, सिद्वौर, बैक का निरीक्षण करके शाखा प्रबन्धकों
को जनहित में कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

