प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_657.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्री हंस शैक्षणिक एवं सेवा संस्थान के तत्वाधान में
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नई रोशनी योजना के
तहत अल्पसंख्यक महिलाओं के 6 दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम
की आज विधवत शुरूआत हुई। कार्यक्रम के प्रथम व द्वितीय बैच की शुरूआत
बनीकोडर ब्लाक के जरौली गांव तथा तृतीय चतुर्थ एवं पंचम बैच की शुरूआत
सिद्धौर ब्लाक के असन्द्रा गांव में हुई। प्रथम द्वितीय बैचो का उद्घाटन
ग्राम प्रधान जरौली मुनेश्वर दत्त मिश्र ने की तथा अन्य बैचो का उद्घाटन
प्रणव मिश्र असिस्टेन्ट प्रोफेसर बीएसएनवी पीजी कालेज लखनऊ द्वारा किया
गया। इस मौके पर संस्था प्रबन्धक पंकज तिवारी ने कहा कि अल्पसंख्यक कार्य
मंत्रालय मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक महिलाओं को समाज के विकास की मुख्य
धारा से जोड़ना है। अवध लॉ कालेज के असिस्टेन्ट प्रो0 प्रदीप तिवारी ने
अपने सम्बोधन में महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय जैसे कन्या भ्रण हत्या
दहेज प्रथा भरण पोषण सुरक्षा आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। प्राथमिक
स्वस्थ्य केन्द्र असन्द्रा की एएनएम कुमारी ममता ने साफ सफाई के अलावा
बच्चों के टीकाकरण तथा लड़कियो की शिक्षा पर जोर दिया। इस मौके पर डा0 रवि
शंकर शुक्ल कमल किशोर तिवारी हरिकिशोर तिवारी व मो0 रफी आदि लोग मौजूद
रहे।

