शिवम को मिला मैन आफ द मैच
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_624.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। स्थानीय कस्बा जैदपुर में चल हो रहे संजय निगम मेमोरियल
क्रिकेट टूर्नामेन्ट में आज विजेताओं को मो0 सालिम शेख द्वारा पुरूस्कार
देकर सम्मानित किया गया। आज सिकन्दर गू्रप दादरा व जैदपुर एलेवन के बीच
खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुये सिकन्दर ग्रूप ने 129 रन बनाये। मैन
आफ द मैच का पुरस्कार विजयी टीम के शिवम को दिया गया। शिवम ने 3 विकेट
लिये और 26 रन बनाकर खेल को नया रूप दिया। पराजित टीम ने मात्र 110 रन
बनाया। इस मौके पर टूर्नामेंट कमेटी के मुकीम खान, राजू वर्मा, लाडू दाल
वाले अलोक सोनी देवेश कुमार, डब्बू जायसवाल, दीपक निगम, मास्टर मो0 अहमद
सहित भारी संख्या में दर्शक लोग उपस्थित थे।

