सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_413.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सिद्धौर विकास खण्ड प्रांगण में सफाई कर्मचारी संघ का
चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें यादवेन्द्र प्रताप सिंह को अध्यक्ष,
व सहदेव को उपाध्यक्ष, तथा कोषाध्यक्ष पद पर श्री कृष्ण र्निवाचित हुए
है। जबकि राकेश कुमार महामंत्री, प्रदीप कुमार को संगठन मंत्री, व शम्भू
को प्रचार मंत्री, और रामदुलारे को आडीटर पद पर र्निविरोध चुने गये है।
सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोदकुमार की देखरेख में सम्पन्न हुए
चुनाव में कुल 161 सफाई कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद के लिए यादवेन्द्र प्रतापसिंह, व अरूणकुमार चुनाव मैदान में
थे। जिसमें अरूण कुमार को 48 मत मिले वही यादवेन्द्र ने 111 मत हासिल कर
अध्यक्ष पद दुबारा विजय हासिल की। इस प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए अमरेश
कुमार को 50 मिले, जबकि सहदेव ने 108 मत पाकर जीत दर्ज कराईर्। और
कोशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े मैनकुमार को 61 मत मिले वही श्रीकृष्ण ने
65 मत पाकर दुबारा जीत का परचम लहराया। वही महामंत्री पद पर राकेश कुमार,
संगठनमंत्री प्रदीप कुमार, प्रचारमंत्री शम्भू और रामदुलारे को दुबारा
र्निविरोध चुने गये है। इस मौके पर जिला संगठन के पदाधिकारी जिला मंत्री
राजूधानुक, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी विनोद कुमार द्धारा प्रमाण पत्र
दिये जाने के पश्चात विजयी पदाधिकारियों का सर्मथक सफाइकर्मियों ने फूल
माला पहनाकर स्वागत किया गया

