aajtaktimes

शिवसैनिकों ने अस्पताल में किया धरना प्रदर्शन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ
शिवसेना की यूथ विंग युवा सेना के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा
अधीक्षक के कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा
अधीक्षक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। धरने की अगुवाई कर रहे
युवा सेना के जिला प्रमुख विजय कुमार तिवारी ने वरिष्ठ चिकित्सक डा.
विनोद पाण्डेय को छः सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। विजय ने अरोप लगाया कि
अस्पताल के एक्सरे टेकनीशियन सुमंत चतुर्वेदी मरीजों के साथ अभद्र
व्यवहार करते हैं। जिन पर कार्यवाही की जाये और तत्काल उनको हटाया जाये।
इसके अलावा पैथोलॉजी में सैम्पल लेने का समय 12 बजे तक किया जाये।
अस्पताल में डाक्टरों द्वारा मरीजों से पैसे लेकर उनका इलाज किया जाता
है। जिसके लिये भ्रष्ट डाक्टरों के खिलाफ कार्यवाही की जाने की मांग की
है। बिजली न रहने पर एक्सरा कराने के लिये तत्काल जनरेटर चलाया जाये।
श्री विजय ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया कि जनरेटर चालने के लिये
मिलने वाले डीजल को बेंच देते हैं। जिसकी जांच करायी जाये। उन्होने कहा
कि अगर 15 दिनों के अन्दर मांगे नही मानी गयी तो अस्पताल प्रशासन के लिये
आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी। इस मौके पर किशन लाल रावत, मनोज विद्रोही,
पवन पाण्डेय, अभय तिवारी, जितेन्द्र शुक्ला, विजय वर्मा आदि सैकड़ो
शिवसैनिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

UP 5655520464064455359

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item