कौमी एकता के प्रतीक होते हैं खेल: राजू भैया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_698.html
अजमी रिज़वी
हैदरगढ़ बाराबंकी। खेल आपसी एकता का प्रतीक हैं यह शारीरिक ही नहीं बल्कि व्यक्ति के मानसिक विकास का सम्बल बनते हैं। उक्त बात जागो भारत अभियान के अध्यक्ष व समाजसेवी कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने सार्वजनिक इण्टर कालेज में एक दिवसीय सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। इस दौरान हैदरगढ़-बी टीम ने ए-टीम को दो विकेट से हराकर मैच जीत लिया। जबकि मैन ऑफ द मैच मयंक अग्रवाल रहे। मकर संक्रान्ति पर्व के मौके पर सार्वजनिक इण्टर कालेज के मैदान में हैदरगढ़ ए व बी टीम के बीच 15-15 ओवरों का सद्भावना मैत्री मैच खेला गया। यहां बी टीम ने टॉस जीता और पहले गंेदबाजी करने का निर्णय लिया। हैदरगढ़ ए टीम कप्तान संदीप दीक्षित मोनू की अगुवाई में 123 रन बनाकर आलआउट हो गई। जवाब में उतरी हैदरगढ़ बी टीम ने कप्तान सनी सैनी के नेतृत्व में विकेट तो गवायें लेकिन 15वें ओवर की अन्तिम गेंद पर पिच पर मौजूद हिमांशु अवस्थी तथा सत्यम द्विवेदी की जोड़ी ने एक रन लेकर मैच जीत लिया। इस मौके पर बी टीम के आलआउंडर मयंक अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। विजयी टीम को मुख्य अतिथि राजू भैया ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। जबकि सभी खिलाड़ियों को मैडल प्रदान किया गया। इस मौके पर राजू भैया ने कहा कि ऐसे सद्भावना मैच कौमी एकता के प्रतीक होते हैं। खेल अनुशासन का नाम है, खिलाड़ी इसे समझे लेकिन उन्हें समाज व देश की सेवा का भी ध्यान देना होगा। इस मौके पर सद्भावना मैत्री क्रिकेट मैच के आयोजनकर्ता रजनीश मास्टर जी एवं संदीप दीक्षित ने श्री भैया को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सभासद आलोक तिवारी, हाईकोर्ट अधिवक्ता बीरू तिवारी, पुनीत मिश्रा, मार्केल, साहब शरण यादव, सुभाष, तौफीक रजा, मो0 शारिक, अमन, अंकित, ऋषभ अग्रवाल, अंकित साहू, शौरभ साहू, यश सिंह, सानू अवस्थी, रमनदीप, भोलू सिंह, मो0 इरफान, सुधाकर सहित अम्पायर सुमित अवस्थी एवं शुभम समेत सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

