सपा की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने निकले सदर MLA
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/mla_16.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा के युवा मुख्यमंत्री जाति-पाति से उठकर प्रदेश वासियों के हित में कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि हर जरुरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंचे। कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली लेकर निकले सदर विधायक ने उक्त बातें खिचड़ी भोज में कही। समाजवादी पार्टी की सरकार ने प्रदेश के विकास में कोई कोर-कसर नही छोड़ी है। सरकार पूरे प्रदेश में किसी विशेष धर्म एवं जाति के लिए नही बल्कि पूरे प्रदेश के निवासियों के लिए सामूहिक रूप से विकास कार्य कर रही है। सपा की कथनी व करनी में कोई फर्क नही है। अपने चुनावी घोषणा पत्र में समाजवादी पार्टी ने जो वादे प्रदेश के लोगों से किया था उनको सत प्रतिशत सरकार बनने के बाद पूरा करने का काम किया। सपा सरकार सारी योजनाएं जनहितकारी है। उक्त विचार आज प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर गाँव-गाँव अखिलेश कार्यक्रम के तहत सदर विधान सभा क्षेत्र के अर्न्तगत एक साइकिल रैली कर सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए ग्राम पंचायत गदया मेें सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित नागरिकों में व्यक्त किये। सुबह 11 बजे असैनी के पास हाईवे के निकट साइकिल ट्रैक से हजारों की संख्या में साइकिल यात्रियों के साथ सदर विधायक सुरेश यादव व सपा जिला अध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह के नेतृत्व में साईकिल रैली निकली जो असैनी रोड, मुबारकपुर व रामनगर होते हुए गदया में समाप्त हुए जहाँ पर एक बड़ी जनसभा एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। सुरेश यादव आगे कहा कि सपा सरकार का जो नारा था रोटी कपड़ा सस्ती होगी दवा पढ़ाई मुफ्ती होगी के नारे साकार करने कार्य किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी दो कदम आगे बढ़ते हुए सपा सरकार ने इसको पूरी तरह से मुफ्त करने का काम कर प्रदेश की जनता से किये गये वादे को निभाने का काम किया। लखनऊ में कैंसर इन्सटीट्यूट की स्थापना करके गरीब लोग जो कैंसर जैसी भयानक बिमारी का इलाज कराने दिल्ली व मुम्बई जाते थे उसे लखनऊ में करके चिकिक्तसा के क्षेत्र में एक इतिहासिक कार्य किया। सपा जिला अध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि आप सब लोगों के अनवरत संघर्षों की देन है समाजवादी पार्टी की सरकारा। आप सब लोगों ने कड़ी महनत करके उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई है। वर्ष 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश एक जुल्मी सरकार थी जिसने प्रदेश का विकास न करके विनास करने का काम किया। जब उत्तर प्रदेश में 2012 में ऊर्जा वान नौजवान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कमान संभाली तब से लगातार उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण विकास हो रहा है। सपा जिला मिडिया प्रभारी मो. रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान जितेन कुमार मिश्रा, छात्र सभा महासचिव कुलदीप मिश्रा, जिला महासचिव सपा अनिल कुमार यादव, विधान सभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, सरोज मौर्या, डीडीसी कैलाश यादव, संजय मिश्रा, जमनेस कनौजिया, विजय मणी यादव, अमरीश शास्त्री, रीता वर्मा, प्रेम चन्द्र गौतम, शमीम फन्ने, दीपक गुप्ता, मो. आसिफ, लल्ला यादव, प्रेहलाद यादव, प्रीतम वर्मा, खुशी राम यादव, आशीष सिंह आर्यन, शरफराज हुसैन, देवेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, विनोद यादव, संजय मिश्रा, राज कुमार मिश्रा, अरूण यादव आदि लोग उपस्थित थे।
ठिठुरन में दौड़ी साइकिल तो विरोधियों के छूटे पसीने
बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव ने शनिवार को साइकिल रैली निकालकर गांवों का रुख किया। सदर विधायक की इस शुरुआत ने कार्यकर्ताओं में जहां जोश भर दिया है। वहीं भयंकर ठिठुरन में विरोधी राजनितिज्ञों के चेहरे पर पसीना ला दिया है। फैजाबाद हाइवे से हजारों की संख्या में सपा के कार्यकर्ता टोपी व झंण्डे से लैस होकर जब गदिया गांव की ओर रुख किया तो रास्ते में निकलने वाले अन्य पार्टियों के नेताओं के चेहरे धुआं-धुआं होते नजर आये। हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला जिस गांव गली से गुजरा वहां के लोग दांतो तले उगली दबाये नजर आये। गांव की महिला व बुजुर्गों के मुंह से निकला कि अरे लक्जरी गाड़ियों में उड़ने वाले विधायक क्या वास्तव में साइकिल चल रहे हैं। कुछ लोगों में चर्चा थी कि युवा विधायक बनाया है तो गांव में अपनों की तरह साइकिल से ही मिलने आता है। अब जब ऐसे विधायक हो गये हैं तो गांव की तरक्की जरुर होगी। 80 साल के झगरु काका ने कहा कि अपनी उम्र में पहली बार किसी विधायक को गांव में साइकिल से टहलते हुये देखा है। झगरु काका ने कहा कि भईया अब गांव वालेन का सरकारी फायदा जरुरु मिली।
अमित ने किया भव्य स्वागत
बाराबंकी। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिये सदर विधायक व जिलाध्यक्ष द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। सदर विधायक की अगुवाई के लिये असेनी मोड़ पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित वर्मा, ग्राम प्रधान कुरौली विजय वर्मा, कुलदीप मिश्रा सहजराम यादव, मुकेश कुमार, नीलू वर्मा, देशराज, उत्तम वर्मा, नीरज, सोनू व अरुन पंण्डित आदि ने रैली में शामिल सदर विधायक सुरेश यादव, जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह आदि को फूल माला से भव्य स्वागत किया।


