मुख़्तार अरेस्ट,मवई पुलिस को मिली सफलता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_999.html
अजमी रिज़वी
फैजाबाद | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष मवई राजीव कुमार सिंह ने 5 हज़ार रूपए का इनामी बदमाश को अरेस्ट कर जेल भेज दिया | प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष को मुखबिर से सुचना मिली की 5 हज़ार का इनामी मोहम्मद मुख्तार पुत्र मोहम्मद इसराइल पकडिया गाव से सल्लाहपुर चकरोड मार्ग पर कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक पर है | सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उप निरीक्षक शैलेन्द्र गिरी और कांस्टेबल रणजीत सिंह एवं जलालुद्दीन को लेकर घेराबंदी करके मोहम्मद मुख़्तार को देसी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया | थानाध्यक्ष ने बताया की उपरोक्त बदमाश 2010 से फरार चल रहा था और इसका लम्बा चौड़ा अपराधिक इतिहास भी है |

