aajtaktimes

तिहाड़ की चलती जेल वैन में गैंगवार, एक कैदी का मर्डर

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के हौजखास इलाके में तिहाड़ जेल के वैन में शनिवार को  गैंगवार का मामला सामने आया है। दरअसल साकेत कोर्ट से तिहाड़ जा रही जेल वैन में कैदियों के दो गुटों के बीच गैंगवार हो गया। इस दौरान वैन हौजखास के भीड़भाड़ वाली सड़क पर दौड़ती रही और उसके अंदर कैदियों के बीच गैंगवार चलता रहा। कैदियों के अलग-अलग गुटों के बीच हुए इस गैंगवार में कैदी मनोज की हत्या कर दी गई।
हालांकि पुलिस तुरंत मनोज को एम्स ट्रामा सेंटर ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने वैन को हौजखास थाने में रोक लिया है और जेल वैन में मौजूद कैदियों और दिल्ली आर्म्ड पुलिस के जवानों से पूछताछ की जा रही है। जिस जेल वैन में कैदी मनोज की हत्या गई उसमें से कैदियों को दूसरी वैन में ले जाने के लिए दूसरी वैन लाई गई।

Related

news 1046680020507317632

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item