aajtaktimes

लड़की ने पहली बार लगाया वोदका शॉट, देखती रह गई मां!

न्यूयॉर्क। परिजनो के सामने शराब पीना कहीं से भी सही नहीं माना जाता। पर पश्चिमी देशों में ये बातें इतनी अलग नहीं है। हां, पर पहली बार पीने का दावा करने वाला बच्चा अगर किसी एक्सपर्ट की तरह घटाघटा घूंट मार जाएगा, तो हैरानी तो होगी की। अमेरिका में फिल्माए गए एक वीडियो में क्रिसमस के मौके पर एक परिवार पार्टी करता दिख रहा है।जिसमें लड़की पहली बार वोदका पीने चल रही होती है। वो एक हाथ में वोदका पकड़े हुए है, तो दूसरे में संतरे का जूस।
आमतौर पर पहली बार पीने वाले लोग उल्टियां कर देते हैं, या अजीब का मुंह बनाते हैं, साथ ही पीने से डरते भी हैं। पर लड़की ने वोदका के ग्लास को फटाफट एक ही बार में साफ कर दिया। जिसके बाद उसके घर वालों के चेहरे के रंग बदल गए। वीडियो में एक व्यक्ति पूछ रहा है कि ये तुम्हारा पहली बार का पीना नहीं है। बताओ, इससे पहले कब पी थी? तो जैसे ही कैमरा लड़की की मां के चेहरे पर जाता है, वो अबतक शॉकिंग एक्सप्रेसंस के साथ ही लड़की की तरफ देख रही होती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद वायरल हो गया है।

Related

World 4975031002746372291

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item