aajtaktimes

सपा सरकार किसानों को फसलों का उचित दाम दिला रही है: सुरेश


बाराबंकी। किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल रहा है सपा सरकार में। सपा सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के किसानों को सीधा लाभ पहुंचा रही है। उक्त विचार बबुरिहा, गोसाइनपुरवा, सफीपुर, आलापुर व बंकी में किसानों की ओलावृष्टि व वर्षा से बर्बाद फसल के क्षतिपूर्ति की कुल रकम 977204 रू0 की 340 चेकों को वितरण करने के पश्चात सदर विधायक सुरेश यादव ने उपस्थित किसानों में व्यक्त किये। श्री यादव ने कहां कि प्रदेश सरकार किसानों के प्रति बहुत ही गम्भीर है। सपा सरकार के कार्यकाल में किसानों की फसलों का उचित मूल दिलाने का काम सरकार कर रही है। सरकार का मानना है कि किसी भी प्रदेश की तरक्की वहा कराये जा रहे विकास कार्यों पर ही निर्भर है। उत्तर प्रदेश में पुनः 2017 में समाजवादी पार्टी अपने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व मंा पुनः सरकार बनाएगी। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से महेश प्रसाद यादव प्रधान, संदीप त्रिपाठी नायब तहसीलदार, मो0 रिजवान संजय, सर्वजीत यादव, विजय सिंह वर्मा, इम्तियाज अहमद, सोहनलाल यादव, महेश प्रसाद, कुलदीप यादव, राम सेवक यादव, कमलेश यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 8027647407444818236

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item