सुरेश पुलिस हिरासत में, जेल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_724.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनपद में सक्रिय अर्न्तजनपदीय लुटेरों के गिरोह के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से डेढ़ सौ ग्राम मारफीन व लूट के 875 रुपये बरामद हुये। मिली जानकारी के मुताबिक थाना जैदपुर अन्तर्गत सिद्धौर मार्ग पर स्थित नवाबपुर नहर पुलिया के पास अर्न्तजनपदीय शातिर लुटेरा सुरेश यादव उर्फ विधायक पुत्र सालिकराम को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया। सुरेश यादव जनपद फैजाबाद के इनायत नगर थाना अन्तर्गत ग्राम भदोखरा का रहने वाला है। बीते 12 दिसम्बर उधौली टोल प्लाजा के आगे रोड होल्डर की घटना हुई थी। जिसमें शामिल पांच शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर सुरेश यादव मौके से फरार हो गया। जिस पर पुलिस ने ढाई हजार रुपये का ईनाम घोषित किया। मुखबिर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान सुरेश यादव की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। शातिर बदमाश को पकड़ने में शातिर बदमाश को पकड़ने में शामिल जैदपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज, स्वाट प्रभारी शिवनेत्र सिंह, उपनिरीक्षक एके मिश्र, सुधीर कुमार सिंह, हसन अफरोज जैदी, इदरीश खान, विनय उपाध्याय, रमेश उपाध्याय, सुनील यादव, सर्वेश कुमार, गोमती प्रसाद, योगेन्द्र सिंह, रंजन राय शामिल रहे।