aajtaktimes

शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा आरआर मिशन कालेज: DM

जौनपुर । नगर के जेसीज चौराहे के पास रविवार को जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने कबूलपुर हूंसेपुर स्थित आरआर मिशन कालेज के शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया। नर्सरी/एलकेजी से कक्षा आठ तक चलने वाले इस स्कूल में आधुनिक कक्षाओं के अलावा केरला प्रदेश की प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जायेगी जो सीबीएससी बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोस्वामी ने कहा कि यह स्कूल जिले के शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। आज जिस तरह से शिक्षा का व्यासायीकरण हो रहा है यह स्कूल उससे अलग ही अपना स्थान बनायेगा। उन्होंने कहा कि आज विद्या को दान करने की जरुरत है तभी हमारा देश पूरे विश्व में ऊंचाईयों पर नजर आता रहेगा। आज गांव-गांव में बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लोग आगे आ रहे है वह काबिले तारीफ है। उन्होंने मैनेजमेंट कोटे को समाप्त करने की वकालत करते हुए 25 प्रतिशत गरीब बेसहारा बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने की बात कही ताकि शिक्षा से कोई वंचित न रह सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डा. पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए हमें गांव से ही शरुआत करनी होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जा रहे नये विद्यालयों को प्रोत्साहन देने की जरुरत है। प्रारम्भ में जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर ब्रांच कार्यालय का उद्घाटन किया और सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर थामस, जोसेफ, दिनेश चंद उपाध्याय, आदित्य नारायण मिश्रा, शशिधर नारायण मिश्रा, रामचंद्र मिश्र, अधिवक्ता दुष्यंत सिंह, वृंदावन पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्वागत आरके चतुर्वेदी, आभार प्रबंधक शिवाकांत शुक्ला, संचालन सभाजीत दिवेदी प्रखर ने किया किया।

Related

UP 2003980007790231296

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item