aajtaktimes

पूर्व सांसद की पहल पर सतलपुर गांव में बनेगा स्टेडियम

जौनपुर। खेल के अभ्यास के लिये अब खिलाड़ियों एक सुसज्जित मैदान मिलेगा। इतना ही नहीं, अभ्यास हेतु खेल का सामान भी उन्हें निःशुल्क मिलेगा। यह मैदान गांव के समाजसेवी गजराज के नाम से होगा। इस बाबत रविवार को गांव में आयोजित चौपाल में जब खेल का मैदान न होने से कठिनाइयों के बारे में जानकारी दी गयी तो पूर्व सांसद धनंजय सिंह गांव के बुजुर्गों से जमीन उपलब्ध कराने की बात कही। ग्रामीणों ने जमीन उपलब्ध कराया तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों हेतु जो भी सहयोग होगा, उसके लिये तैयार हूं। इस दौरान उन्होंने गांव में ही आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। तत्पश्चात् आयोजक संदीप पाण्डेय ने पूर्व सांसद को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर करंजाकला ब्लाक प्रमुख बृजेश सिंह, राजू यादव, विजय यादव, विनय मिश्र, विजय यादव, लालकृष्ण मिश्र, भारत यादव, राम स्वारथ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 9051649364951863378

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item