गणतंत्र दिवस पर हनुमान मंदिर पर होगा आल्हा कार्यक्रम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_416.html
जौनपुर। गणतंत्र दिवस पर आल्हा का भव्य कार्यक्रम तेजी बाजार क्षेत्र के मर्गूपुर गांव में सुनिश्चित हुआ है जो गांव में ही स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक व बसपा नेता सजल सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम 26 जनवरी दिन मंगलवार को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक चलेगा जहां आल्हा सम्राट फौजदार सिंह की भव्य प्रस्तुति होगी। श्री सिंह ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के बहादुर गिरि, अनिल सिंह, रामचन्दर सिंह के अलावा समस्त सम्बन्धित लोग लगे हुये हैं।

