aajtaktimes

देवी-देवताओं की आरती के साथ महादेव का हुआ भव्य रूद्राभिषेक

जौनपुर। नगर के मोहल्ला नखास के विसर्जन घाट पर स्थित ऐतिहासिक नवदुर्गा शिव मंदिर का दो दिवसीय श्रृंगार महोत्सव नवदुर्गा सहित सभी आराध्य देवी-देवताओं के पूजा-पाठ से शुरू हुआ। श्रृंगारोपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रविवार को तड़के 4 बजे मंगला आरती हुई जिसके बाद श्रद्धालुओं ने दर्शनार्थ देवी का पट्ट खोला गया। प्रातः 9 बजे ओंकारेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक किया गया जिसके बाद अखण्ड रामचरितमानस पाठ हुआ। अनुष्ठान के मुख्य पूजन पुरोहित आचार्य रजनीकांत द्विवेदी व पुरोहित आचार्य आनन्द मिश्र व प्रमोद मिश्र ने सम्पन्न कराया जहां यजमान के रूप में रूसी सोनकर, सुषमा सोनकर, अक्षय कुमार व करूणा रानी रहीं। अनुष्ठान की द्वितीय कड़ी 25 जनवरी यानी सोमवार को होगी जहां शक्ति यज्ञ के पश्चात् भण्डारा सुनिश्चित है। इस दौरान जनपद के प्रख्यात भजन गायकों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में आयोजन समिति के निखिलेश सिंह, शोभनाथ आर्य, शशांक सिंह रानू, विजय सिंह बागी, मोती लाल यादव, डा. भइया जी वर्मा, लालचन्द निषाद, मनीषदेव, राजकेशर यादव, घनश्याम साहू, अनिल साहू, राम निरंजन निषाद, महेन्द्रदेव विक्रम, विनोद जायसवाल आदि लगे हुये हैं।

Related

UP 6468922185644776018

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item