aajtaktimes

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकली जागरूकता रैली, डीएम ने दिलायी शपथ

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार सोमवार को जिले भर में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया जिसके बाबत जिलाधिकारी द्वारा सभी को मतदाता की शपथ दिलायी गयी। इसके चलते नगर के स्कूलों से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें शामिल बच्चे तख्ती, बैनर लेकर चल रहे थे। मुख्य कार्यक्रम स्थल तिलकधारी महाविद्यालय उमानाथ सिंह स्टेडियम पर 12 बजे मतदाता जागरूकता विषय पर रंगोली, भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में जनक कुमारी की मानसी मिश्रा प्रथम, बीआरपी इण्टर कालेज की संध्या यादव द्वितीय, टीडी कालेज के विनोद सिंह तृतीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में जनककुमारी इण्टर कालेज प्रथम, गुलाबी देवी इण्टर कालेज द्वितीय, शिया डिग्री कालेज तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में नगर पालिका इण्टर कालेज के अभिषेक मौर्य प्रथम, गुलाबी देवी इण्टर कालेज की नेहा पटेल द्वितीय व रैली में टीडी इण्टर कालेज प्रथम, मोहम्मद हसन कालेज द्वितीय, गुलाबी देवी  इण्टर कालेज तृतीय, शिया इण्टर कालेज चतुर्थ स्थान पर रहे जिन्हें जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अच्छा कार्य करने वाले 6 बीएलओ क्रमशः प्रमिला प्रजापति, सुमन सिंह, प्रज्ञा देवी, गायत्री मौर्या, बील्कीस बानो, नेदा उस्मानी व पहली बार बने मतदाता को पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान फ्रेन्ड्स डान्स ग्रुप द्वारा ‘‘जागो रे जागो मतदाता‘‘ गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सै. मो. मुस्तफा व सलमान शेख ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव, आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह, अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द, नगर मजिस्टेªट उमाकान्त त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल, जिलापूर्ति अधिकारी सीमा सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी ममता सरकार, लायंस क्लब के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, डा. क्षितिज शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इससे पहले कलेक्टेªट में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, आरक्षी अधीक्षक कार्यालय में अपर आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण अरूण श्रीवास्तव, विकास भवन में जिला विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने मातहतों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाया।

Related

UP 1722843304261689444

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item