जौनपुर में कैंडल मार्च निकालकर रेप के आरोपी को फ़ासी की सज़ा मांग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_761.html
जौनपुर के मडियाहू में सात साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिए जाने के मामले में स्थानीय लोगो ने थाने के सामने कैंडल मार्च निकाला और आरोपी को फासी की सजा देने की माग की | हाथो में "मडियाहू की परी को न्याय दो और आरोपी को फासी " जैसे मांग लिखे तख्ती को लेकर सैकड़ो की संख्या में महिलाये और पुरुष सडक पर उतर पड़े और मडियाहू कोतवाली के सामने गाँधी चौराहे पर रघुपति राघव राजा राम जैसे भजन गा कर मासूम को श्रधान्जली दिया | बतादे की कल बुधवार को देर शाम कस्बे में खेल रही एक मासूम को पड़ोस के ही युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी थी जिसमे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |

