aajtaktimes

नशे में धुत बेटे ने माँ, व दो बहनों को कमरे में बंद कर जिन्दा जलाने का किया प्रयास

अशोक केसरवानी
कौशाम्बी | कोखराज कोतवाली के नगर पंचायत भरवारी के वार्ड नम्बर 2 किदवई नगर मे युवक की नशे की लत ने अपनी ही माँ, दो बहनों को कमरे में बंद कर जलाने का प्रयास किया, साथ ही आग की लपटों ने उसकी पूरी गृहस्थी को खाक कर दिया । वही घटना को अंजाम देने के बाद अरोपी युवक मौके पर से घर मे आग लगा कर फरार हो गया ।

जानकारी के अनुसार बिज्जू दिवाकर पुत्र पप्पू (25) रोजमर्रा के साथ चाय बेचने का काम करता है लेकिन नशे की लत ने उसे इस कदर अन्धा बना दिया था की आज उसके नशे की लत पूरा न होने के चलते अपनी मां, व दो बहनों को जिंदा जलाने का प्रयास किया पर आग लगने के बाद माँ व दो बहनो को तो स्थानीय लोगो ने किसी तरह बचा लिया पर आग की भयानक लपटो ने उसके ही गृहस्थी को खाक कर दिया।
आरोपी युवक का पिता पहले से ही आजीवन करावास की सजा काट रहा है वही इसके परिवार मे मां ,दो बहन व एक भाई है । बड़ा भाई होने के कारण पुरी जिम्मेदारी इसी पर थी।
सूत्रो के मुताबिक आरोपी युवक अपनी मां से पैसा मांग रहा था जिसके कारण आये दिन झगड़े होते थे ।
आग लगने की सूचना पुलिस को तुरन्त लगते ही मौके पर पहुची भरवारी पुलिस ने तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी साथ ही स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काफी हद तक  काबू पा लिया गया था  साथ ही मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने भी आग बुझाई  इस मामले मे पुलिस आरोपी की तलाश मे जुट गयी है।

Related

UP 1474663302687557231

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item