बिहार के CM नीतीश पर एक शख्स ने भरी जनसभा में फेंकी चप्पल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/cm_28.html
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक शख्स ने भरी जनसभा में चप्पल फेंक डाली। हालांकि इस दौरान गनीमत ये रही कि फेंकी गई चप्पल सीएम तक नहीं पहुंच पाई और वे बाल-बाल बच गए।
सीएम पर चप्पल फेंकने वाली यह घटना बख्तियारपुर में हुई। यहां स्वतन्त्रता सेनानियों से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान जनसभा आयोजित की गई थी। यहीँ एक शख्स ने सीएम को निशाने में रखते हुए चप्पल फेंक डाली।
इस वाक्ये के तुरंत बाद सीएम की सुरक्षा में लगे जवानों और पुलिसकर्मियों ने चप्पल फेंकने वाले शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है की आखिर यह शख्स कौन है और किस मकसद से उसने सीएम पर चप्पल फेंकने की कोशिश की है।
गौरतलब है कि इसके पहले बिहार चुनाव प्रचार के दौरान नीतीश कुमार पर एक शख्स ने चप्पल फेंकी थी। उस समय घटना को अंजाम देने वाला शख्स मौके से फरार हो गया था, जिसे एक दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।