कौशाम्बी में कानून व्यवस्था हुयी तार तार , बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक युवती को किया घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_763.html
अशोक केसरवानी
कौशाम्बी | जिले मे कानून व्यवस्था पूरी तरह से मज़ाक बन चूका है | अपराधियों के
हौसलों के आगे पुलिस बौनी नजर आ रही है| हत्या, लूट, दुराचार की घटनाओं पर रोक
नहीं लग पा रही है| ताजा मामला कोखराज थाना इलाके का है| थाना इलाके के एक
गाँव की युवती अपने रिश्ते के युवक के साथ मोटरसायकिल से इलाहाबाद से वापस घर
लौट रही थी| वह जैसे ही भरवारी पुलिस चौकी के सईगंज गाँव के नजदीक पहुंचे तभी
बाइक बदमाशों ने उन्हे गोली मार दिया| गोली लगते ही दोनों वही गिर गए| गोली की
आवाज सुनकर उस रास्ते से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे| बदमाशों के द्वारा चलाई
गई एक गोली युवक के पैर मे लगी जबकि युवती के पैर को गोली छूती हुई निकाल गई|
घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को देकर मौजूद लोग दोनों घायलों को जिला अस्पताल
ले गए| जहां से डाक्टरों ने युवक को इलाहाबाद रेफर कर दिया| घायल युवक आर्मी
मे नौकरी करता है इसीलिए उसे आर्मी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है|
मामूली रूप से घायल युवती घर लौटी तो पुलिस ने उससे पूछ ताछ किया| युवती का
कहना है तीन नकाबपोश हमलावरों ने मोटरसायकिल से उन्हे ओवरटेक करने के बाद दो
फायर किया | लोगों के मौके पर पहुँचने पर तीनों भाग निकले| पुलिस ने उस जगह का
भी निरीक्षण किया जहां पर युवक व युवती पर हमला हुआ| युवक व युवती पर हमला को
लेकर गाँव मे तरह तरह की चर्चा है। ग्रामीण दाबी जुबान से दोनों को प्रेमी
युगल बता रहे हैं| यह भी आशंका जाता रहे हैं कि प्रेम की खिलाफत करने वालों ने
ही उन पर हमला किया है| पूरे घटना मे पुलिस वाच एंडवेट की स्थिति मे है| अपर
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि युवक का अस्पताल मे इलाज हो रहा है जिस
तरह की तहरीर मिलेगी वैसे कार्यवाही की जाएगी|