सवारियों को गाड़ी में बैठाकर लूटने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_773.html
AZMI RIZVI
बाराबंकी। लग्जरी वाहनों में सवारी बैठाकर लूटने वाले संगठित गिरोह का खुलासा पुलिस कप्तान अब्दुल हमीद ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। कप्तान ने बताया कि जनपद में पिछले कई दिनों से सवारियों को गाड़ी में बैठाकर लूटने की वारदात में संगठित गिरोह होने की बात सामने आयी थी। जिसको गंभीरता से लेते हुये लुटेरों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसके तहत शुक्रवार को नगर कोतवाली अन्तर्गत रामनगर तिराहे के निकट अन्तरजनपदीय लुटेरों के सक्रिय गिरोह के तीन सदस्यों को धर दबोचा। जिनमें गैंग के लीडर रिंकू सिंह उर्फ बृजेन्द्र सिंह पुत्र शिवबरन सिंह निवासी विसवा बलीपुर थाना वल्दीराय जिला सुल्तानपुर, जसवंत सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी नौगवातीर थाना कुडवार जनपद सुल्तानपुर और संतोष यादव पुत्र बच्चाराम यादव निवासी गोठवा बघौना थाना वल्दीराय जिला सुल्तानपुर हैं। कप्तान अब्दुल हमीद ने बताया कि गत् 21 दिसम्बर की मध्य रात्रि को नगर कोतवाली अन्तर्गत देवा तिराहे के निकट सवारी का इंतजार कर रहे अवधेश कुमार दीक्षित को स्कार्पियो सवार बदमाशों द्वारा गाड़ी में बैठाकर मारा पीटा और लूटपाट की। जिनके विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को लूट करने के उद्देश्य से एकत्र बदमाशों को देवां तिराहे के निकट स्कार्पियों गाड़ी के साथ पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ पर पता चला कि उनका गिरोह संगठित है जो बाराबंकी व आस पास के कई जनपदों में सक्रिय रुप से बस स्टेशन व रेलवे स्टेशनों एवं चौराहों पर वाहन के इंतजार में खड़े लोगों को अपनी गाड़ी को सवारी गाड़ी में बैठाकर सूनसान जगहों पर लूटपाट करता था। पकड़े गये तीनो अभियुक्तो के पास से दो तमंचा, कारतूस, चाकू, वादी के कागजात, मोबाइल व महिन्द्रा स्कार्पियो गाड़ी सं-यूपी 42 यू 8458 बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गये अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने लूट के गिरोह में शामिल अभियुक्तों के पकड़े जाने पर पुलिस टीम में शामिल स्वाट टीम क्राइम ब्रांच प्रभारी जावेद खां, कोतवाली प्रभारी, रवीन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, हसन अफरोज जैद, इदरीश खां, विनय उपाध्याय को पांच हजार रूपया और प्रशास्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
ट्रक चोर गिरफ्तार, भेजा जेल
बाराबंकी। चोरी की घटना को अंजाम तक पहुंचाने वाले शातिर चोर को पुलिस ने चोरी के ट्रक के साथ गिरफ्तार किया। जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना का खुलासा किये जाने पर बताया कि वाहन चोरों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत रामनगर थाना क्षेत्र के राजा ढाबा के पास स्थानीय पुलिस ने चोरी का ट्रक सं-यूपी 32 सी 2706 बरामद किया। जिसमें मौजूद रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर निवासी सोनू मल्लाह पुत्र राम औतार को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अभियुक्त सोनू मल्लाह ने कबूल किया कि वह वाहनों की चोरी कर फर्जी कागजात और भिन्न-भिन्न नंबर प्लेट बदल कर चोरी सहित अन्य जंघन्य अपराधों को करता था। उसने बताया कि हरियाणा के चांदनीबाग, पानीपत में ट्रकों की चोरी का मुकदमा पहले से दर्ज है। जिसकी तलाश मंे हरियाणा पुलिस आज भी खोज कर रही है। रामनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को मिली सफलता पर पुलिस कप्तान ने उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह सहित उपनिरीक्षक रवि कुमार सिंह, इरशाद अहमद, जय बहादुर सिंह, अजय कुमार, दीनानाथ, भानु प्रताप को पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।
