आतंकवाद व जुल्म से निजात के लिए रोजा रखकर मांगी दुआंए
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_76.html
AZMI RIZVI
बाराबंकी। वक्फ हाशमी बेगम के मुतवल्ली मो. फाज़िल उर्फ पप्पू द्वारा जुल्म से निजात के लिए दुआइया प्रोग्राम हुआ। जिसमें नाईजीरियां सऊदी अरब व पठान कोट में हुए जुल्म व दहशतगर्दी सऊदी हुकूमत द्वारा मौलाना शेख अल निम्र व उनके सुन्नी व हनफी साथियों को फांसी दिये जाने; पठानकोट में हिन्दुस्तानियों को शहीद करने व नाइजीरियां में मौलाना जक़जक़ी व उनके बीबी बच्चों के साथ जो जुल्म हुआ उससे निजात के लिए जालिमीन के लिए बद्दुआ करने के लिए तीन रोजा रखकर दुआंए पढ़ी। इस मौके पर कुमैल अब्बास; शावेज हैदर; परवेज हैदर; अच्छन; फिरोज; शबाब हैदर; मो. आकिल; मो. आलिम; मो. मेहदी; रजा मेहदी; हसनैन आब्दी; अली आब्दी; हैदर आब्दी; निसार हैदर; राजू रिजवी के अलावा दर्जनो लोग मौजूद रहे।

