सपा की गुण्डागर्दी से प्रदेश की जनता त्रस्त: सुधीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_503.html
AZMI RIZVI
रामसनेहीघाट बाराबंकी। प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं गुंडागर्दी से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है तथा मौजूदा सरकार को हराने के लिए चुनाव का इंतजार कर रही है। यह बात दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सुधीर सिंह ने तहसील मुख्यालय पर आयोजित कार्यकर्ताओ की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिन की तैयारियों को लेकर अन्तिम रुप दिया गया। बैठक में श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है तथा सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता गुडई के बल पर सब कुछ अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैै। प्रशासनिक अधिकारी सपा नेताओं के इशारे पर कार्य कर रहे है तथा इस अव्यवस्था से जनता परेशान है। अगला चुनाव बसपा का होगा तथा बहन जी पुनः प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी। सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं का आहृवान किया कि आगामी 15 जनवरी को बाराबंकी नगर पालिका में पहुंचे तथा उत्साह के साथ बहन जी का जन्म दिन मनायें। बैठक को इसके अतिरिक्त बसपा के मंडल कोआडिनेटर रामनरायन रावत, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष राधेश्याम रावत, जवाहर वर्मा, रामनाथ वर्मा मोढे, ओमप्रकाश गुप्ता मुन्ना भैया ने भी सम्बोधित किया। बैठक में दरियाबाद, पूरेडलई एवं बनीकोडर ब्लाक के सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

