नपा अध्यक्ष ने शंखनाद के साथ शुरु किया पूजा-पाठ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_249.html
AZMI RIZVI
बाराबंकी। प्राचीन धरोहर धनोखर सरोवर के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण का कार्य शंखनाद के साथ पूजा पाठ व झंडा लगाकर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी, सभासद प्रद्युम्न यादव, विनय श्रीवास्तव, संजय निगम व शहरवासियों ने शुरू किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि सरोवर धार्मिक, अध्यात्मिक व चेतना का अधार है। साथ ही पर्यटन स्वास्थ्य तथा आनन्द के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी ने बताया कि इस सरोवर के निर्माण से शहरवासियों में एक नयी चेतना जागृत होगी व विभिन्न त्योंहारों पर स्नान, दर्शन व पूजन का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। इस कार्यक्रम में आज सभी शहरवासियों ने श्रमदान भी किया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी, देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, सभासद प्रद्युम्न यादव, विनय श्रीवास्तव, संजय निगम, राजेश गुप्ता कृष्णा, महेश जायसवाल, निर्मल, हरप्रीत सिंह व शहर के सैकड़ांे नागरिक मौजूद रहें।
