गांव में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
https://husainijnp.blogspot.com/2016/01/blog-post_785.html
AZMI RIZVI
बाराबंकी। अज्ञात कारणों से युवक का शव गांव में मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जतायी जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक थाना जहांगीराबाद अन्तर्गत ग्राम रोटीगांव निवासी अलीम (34) पुत्र सलीम मजदूरी का काम करता था। मृतक अलीम जरदौजी का काम करके अपने परिवार में पत्नी, दो बच्चे और विधवा मां का पालन पोषण करता था। रविवार को गांव के रासिद खां के पुत्र बहलू की शादी होनी थी। जिस शादी को करवाने में अलीम की अहम भूमिका थी और शादी की तैयारी कराने गया था। अलीम जब वापस घर नही पहुंचा तब परिजनों द्वारा अलीम की तलाश शुरु की गयी। प्रातः गांव के बीच बनी नाली में अलीम का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। परिजनो ने शव मिलने के बाद किसी भी व्यक्ति से दुश्मनी न होने की बात कही। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। थानाध्यक्ष सदानंद सिंह का कहना है कि मृतक अलीम अपने घर से निकला और कमजोर होने के कारण नाली में गिर गया। जिसकी ठंड लगने से मौत हो गयी।

